ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana Big gift: जिले को 208 करोड़ रुपये से अधिक की 13 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Haryana Big gift: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम दौरा

Haryana Big gift: पेयजल, सड़क और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास

 

Haryana Big gift: 83 करोड़ 28 लाख की लागत से चंदू बुढेड़ा में जल शोधन संयंत्र में निर्मित 100 एमएलडी क्षमता की नवीन जल परिशोधन यूनिट-4 का किया उद्घाटन

 

55 करोड़ 5 लाख 67 हजार की लागत से पूर्ण पंचगांव से फर्रुखनगर वाया जमालपुर डबल लेन मार्ग तथा 13 करोड़ 18 लाख 83 हजार की लागत से हेलीमंडी फर्रुखनगर वाया मेहचाना मार्ग के पूर्ण हुए जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन

 

सोहना विधानसभा में 32 लाख 63 हजार की लागत से निर्मित बीपीडीएस रोड़ से नुनेरा, 28 लाख 26 हजार की लागत से पूर्ण हुए लोह सिंघानी से चमनपुरा रोड़ तथा 8 करोड़ 23 लाख 19 हजार की लागत से निर्मित जीए रोड़ से अलीपुर हरिया हेड़ा तथा रायसीना गांव में मंदिर रोड़ का किया उद्घाटन

 

सोहना विधानसभा में 13 करोड़ 34 लाख 53 हजार की राशि से बनने वाले जीए रोड़ से धुमसपुर वाया नयागांव तथा 16 करोड़ 56 लाख 79 हजार की राशि से बनने वाले सोहना-अभयपुर-लोहटकी-खेड़ला तथा दमदमा से रिठौज सड़क मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

 

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गाँव दौलताबाद में 5 करोड़ 3 लाख 89 हजार तथा गाँव धनवापुर में 2 करोड़ 39 लाख 56 हजार से बनने वाले स्कूलकी रखी आधारशिला

 

सोहना विधानसभा क्षेत्र में सोहना में 4 करोड़ 70 लाख 30 हजार तथा गांव घामड़ोज में 3 करोड़ 40 लाख 59 हजार एवं गांव सिलानी में 3 करोड़ 12 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले स्कूल के नए भवन की रखी आधारशिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button