ब्रेकिंग न्यूज़

Sirsa News: सिरसा के होटल में प्रेमी ने काटा महिला का गला, शराब की बोतल से हाथ पर वार

विदेश जाने का विरोध, अमृतसर का रहने वाला

 

सिरसा में सोमवार देर शाम को एक महिला पर हुए हमले में पुलिस आज बयान दर्ज करेगी। घायल महिला ने बताया कि वह दिनभर होटल में युवक के साथ रहीं। वह बार-बार उसे अपने साथ ले जाने या रहने को कहता रहा। साथ में शराब पी रहा था। पहले भी वह झूठ बोल चुका था। इसलिए महिला दोबारा उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। जब वह नहीं मानीं तो प्रेमी ने शराब की बोतल तोड़कर नुकीले कांच से उसका गला काट दिया।

घायल महिला देवेंद्र ढिल्लो ने बताया कि आरोपी गुरदीप पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। गुरदीप उस पर दोबारा साथ रहने का दबाव बना रहा था। आरोपी पर पंजाब में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह शराब पीकर अक्सर उसके साथ झगड़ा करता है। काफी समय पहले वह उससे अलग हो चुकी थी। बीती 11 जुलाई को उसने उसके हाथ पर नुकीले हथियार से वार किए थे और उसे चोटें पहुंचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button