ब्रेकिंग न्यूज़वायरलसरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में सस्ते होंगे घर बनाने के खर्चे: कैबिनेट बैठक आज में हुआ अहम फैसला

Haryana News: हरियाणा में घर बनाना होगा सस्ता:सरकार ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई

Haryana News: खनन नियम में अमेंडमेंट होगा, रेत-बजरी, रॉयल्टी रेट जैसे कई फैसले लेंगे

हरियाणा सरकार आम लोगों को फिर से राहत देने जा रही है। 1 अगस्त 2025 को कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है, जिसमें खनन नियम (2012) में फिर से अमेंडमेंट किया जाएगा। इसे लेकर पूरी प्लानिंग हो चुकी है। यह मीटिंग सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे से होगी।

सरकार ने तय किया है कि मीटिंग में रेत, बजरी, पत्थर के रॉयल्टी रेट में संशोधन किया जाएगा। इसके अलावा इंटर-स्टेट ट्रांसपोर्टेशन फीस में सरकार कटौती कर सकती है। इससे भवन निर्माण में काम आने वाली चीजें सस्ती होंगी और लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

बता दें कि 1 महीने पहले हुई कैबिनेट की मीटिंग में हरियाणा लघु खनिज रियायत, भंडारण, खनिजों का परिवहन और अवैध खनन रोकथाम नियम 2012 में संशोधन को स्वीकृति दी थी। इसके तहत पत्थर और रेत के लिए रॉयल्टी दरें बढ़ाई गई थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button