Tragic Accident in Karnal: Creta Car Falls into Canal, Couple Dies
करनाल में क्रेटा कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई, जिसमें फर्नीचर कारोबारी और उनकी पत्नी सवार थे। महिला का शव घटनास्थल से बरामद हो गया, जबकि पति लापता है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
करनाल के सेक्टर-13 निवासी अमित मिगलानी अपनी पत्नी निशा मिगलानी के साथ घर पर दोनों बच्चों को छोड़कर खाना खाने के बाद कार में घूमने के लिए निकले, लेकिन कैथल रोड पर अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ा और कार नहर में जा गिरी।
फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस की गाड़ियों के साथ-साथ हाइड्रा मशीनें भी मौके पर पहुंची। गोताखोर प्रगट सिंह, गोताखोर कर्ण व पुलिस की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
गोताखोरों ने नहर में करीब एक घंटे तक सर्च किया, तो कार मिल गई और कार से ही महिला की बॉडी मिल गई। महिला को बाहर निकाला गया।