ब्रेकिंग न्यूज़वायरलसरकारी योजनाहरियाणा

Haryana Roadways Free Bus Service: हरियाणा में 2 दिन बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं, किन रूटों पर मिलेगी सुविधा?

Haryana Roadways Free Bus Service: हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस सर्विस

2 दिन मिलेगा लाभ, साथ में बच्चे भी सफर कर सकेंगे; मंत्री विज ने ऐलान किया

Haryana Roadways Free Bus Service: हरियाणा की सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। 2 दिन महिलाएं बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। मंत्री अनिल विज ने ऐलान करते हुए रूटों की जानकारी भी दी है, जिन पर फ्री बस सर्विस मिलेगी।

हरियाणा में 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी।

महिलाओं को इस सुविधा का लाभ एक दिन पहले यानी 8 अगस्त को भी मिलेगा। उनके साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा।

बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है, ताकि महिलाएं, बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।

कब है रक्षाबंधन और क्या है मुहूर्त?

बता दें कि रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 दिन शनिवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होगी और 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। इसलिए रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का समय सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक (कुल 7 घंटे 49 मिनट) रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा।

सौभाग्य योग सुबह 4:08 बजे से 10 अगस्त की सुबह 2:15 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 9 अगस्त को दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। बता दें कि इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा।

भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह 1:52 बजे खत्म होगी, जो सूर्योदय से पहले का समय है। इसलिए इस साल 9 अगस्त का पूरा दिन राखी बांधने के लिए बेहद शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button