ब्रेकिंग न्यूज़वायरलसरकारी योजनाहरियाणा

HKRN Vacancies: हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश नौकरी की सौगात, इन देशों में 5030 पद; सैलरी 1.37 लाख, 22 अगस्त आखिरी तारीख

HKRN Vacancies : हरियाणा के युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका, मॉरीशस-इजरायल में 5030 पदों पर भर्ती; 1.37 लाख तक सैलरी, 22 लास्ट डेट

 

HKRN Vacancies: हरियाणा के युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) ने मॉरीशस और इजराइल में 5030 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इजराइल में 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि मॉरीशस में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सबसे अच्छी बात यह है कि इजराइल में घर की देखभाल के लिए पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए महिलाओं के लिए 90% पद रिजर्व किए गए हैं, जबकि 10% पदों पर पुरुषों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए निगम के द्वारा लास्ट डेट 22 अगस्त की डेट तय की गई है।

निगम के द्वारा निकाले गए विज्ञापन में इजरायल में जिन पदों पर भर्ती की जाएगी उनके लिए 1.37 लाख रुपए की सैलरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस, रहना और खाना भी दिया जाएगा।

वीक में सिर्फ छह दिन काम करना होगा, एक दिन का वीकएंड दिया जाएगा। जबकि मॉरीशस में नौकरी के लिए 105287.52 रुपए सैलरी तय की गई है। यहां पर अप्लाई करने वाले युवाओं को नियमों के तहत बोनस का लाभ भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button