मौसमब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में तेज होगा मानसून, अगले तीन दिन तक होगी झमाझम बारिश..

Haryana Weather: अरब सागर से उठ रही हवाएं, हरियाणा में तेज होगा मानसून, अगले तीन दिन तक होगी झमाझम बारिश..

 

Haryana Weather: हरियाणा में आज यानि 17 अगस्त को 8 जिलों में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिन बारिश के आसार हैं.

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के अनुसार अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है. हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है. यहां बारिश का आंकड़ा 728 मिमी तक पहुंच गया है, जबकि, सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है. यहां 167 मिमी तक बादल बरसे हैं.

वहीं कल यानी 16 अगस्त को हरियाणा के सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है. हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 100% है और आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं.

 

आज ओर अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…..

हरियाणा में मानसून हुआ तेज, इस दिन तक लगातार बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

 

17 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है. इसके अलावा, सिरसा में बूंदाबांदी, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, मेवात और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है.

 

18 अगस्त: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश का संभावना है.

 

19 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी की संभावना है. जबकि, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है,पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, 20 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button