Haryana Big News: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश – दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझी
Haryana Big News: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश
Haryana Big News: दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझी, 3 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना आजाद नगर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 3 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. रवींद्र उर्फ बच्ची वासी गंगवा।
2. राहुल निवासी वासी इंद्रा कॉलोनी डाबड़ा।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आजाद नगर क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी तरुण कुमार ने 10 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल उसके घर से चोरी हो गई है। शिकायत पर थाना आजाद नगर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और सतर्कता से की गई कार्रवाई के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने थाना आजाद नगर और सिविल लाइन क्षेत्र से वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी शुदा 3 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की।
आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर उन्हें औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि इनके साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा इनसे और कितनी वारदातें सुलझ सकती हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।