
Toll Plaza Viral Video: टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा सेना के जवान पीटने पर गांव वालों ने लिया बदला! Toll Plaza पर कर दिया हमला, सामने आया भारी उपद्रव का VIDEO
Toll Plaza Viral Video: इधर जब टोल प्लाजा पर सेना के बेकसूर जवान के साथ मारपीट की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई तो भारी बवाल मच गया। गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने मेरठ के इस टोल प्लाजा पर हमला बोल दिया।
ग्रामीणों ने टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की, बूथ तोड़ दिया, बूम उखाड़ फेंके। ग्रामीणों के उपद्रव को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सेना के जवान से मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई की है।
यहां देखे पूरी Video (Toll Plaza Viral Video)

पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार किए
टोल प्लाज़ा पर भारतीय सेना के जवान के साथ मारपीट करने के मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मेरठ SSP विपिन टांडा ने खुद यह जानकारी दी है। SSP ने बताया कि कल रात एक वीडियो मिला जिसमें एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली और जब पुलिस ने मौके पर जांच की तो ज्ञात हुआ कि एक फौजी के साथ मारपीट हुई है। जवान से टोल कर्मियों का किसी बात पर झगड़ा हुआ।
जिसके बाद टोल कर्मियों ने जवान के साथ मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन मुकदमा दर्ज किया गया और वीडियो के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।