ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana DGP: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने भिवानी में महिला टीचर मनीषा के मामले में की पत्रकार वार्ता

Haryana DGP: डीजीपी शत्रुजीत कपूर बोले : अब यह मामला सीबीआई को सौंपा जा रहा है, केस सौंपने की औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य किया जा रहा

 

Haryana DGP: परिजनों की मांग व राज्य सरकार के परिजनों को दिए गए कमेटमेंट के चलते सीबीआई को केस सौंपा जा रहा, प्रदेश के डॉक्टरों व वैज्ञानिकों की निष्ठा पर नहीं है कोई प्रश्रचिह्न : डीजीपी

 

मनीषा मामले में अभी काफी मैडिकल रिपोर्ट के परिणाम आना बाकी, रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई को सौपी जाएगी : डीजीपी शत्रुजीत कपूर

 

डीजीपी बोले : प्रसिद्धि की चाह में सुर्खियां बटोरने के लिए वीडियो बनाने वाले शरारती तत्वों पर भी की गई है कार्रवाई

 

प्रसिद्धि की चाह में लोकतंत्र पर प्रश्र चिह्न लगाने का प्रयास करने वाले सोशल मीडिया इंफुवेंसर को किया जा रहा चिह्नित, ताकि भविष्य में ऐसा घटनाक्रम फिर ना हो

 

इस घटनाक्रम को लेकर पत्रकारों के सवालों के लिए डीजीपी ने दिए जवाब

कहा : मनीषा के बैग में मिला था पत्र, बगैर जांच व बेटी की निजता के चलते पत्र को नहीं लाया गया पब्लिक परिपेक्ष में

 

जो सुसाईड नोट मिला, उसको सही-गलत सिद्ध करने में लगा है समय, शव को पहली बार खेत मालिक द्वारा काम के लिए रखे लडक़े ने आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा नोंचे जाते हुए देखा था : डीजीपी

 

मनीषा ने ड्राईवर को फोन कर कहा था, वह अभी घर नहीं जाएगी, जिसके बाद एक कीटनाशक की दुकान से कीटनाशक खरीदने के है सबूत : डीजीपी

 

कीटनाशक रखने वाले दुकानदार के भी लिए गए है ब्यान, मनीषा के बाजार से गुजरते सीसीटीवी के भी है साक्ष्य : डीजीपी शत्रुजीत कपूर

 

कीटनाशक पीए हुए व्यक्ति के शव को आवारा पशु अक्सर नहीं नोंचते के सवाल पर बोले डीजीपी

कहा : जहर पहले शरीर के अंदुरूनी भागों में फैलता है, उसके बाद त्वचा व शरीर के ऊपरी भागों तक पहुंचता है

पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियाग्राफी भी करवाई गई : डीजीपी

 

मनीषा का अंतिम संस्कार होने के बाद डीजीपी ने कहा : आंदोलन नेतृत्व विहीन होने के बाद कुछ पंचायती लोगों ने किया सहयोग : डीजीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button