ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसरकारी योजनाहरियाणा
Haryana News: राशन कार्ड मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा: विपक्ष ने सरकार को घेरा
Haryana News: हरियाणा विधानसभा में राशन कार्ड पर हंगामा: मंत्री गोयल पेटवाड़ को बोले- सब काम प्रोसेस से होता है, अभी नए-नए विधायक बने हो
Haryana News: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। अभी प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है।
कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने राशन कार्ड काटे जाने का मुद्दा उठाया। इस कारण सदन में हंगामा होने लगा।
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा सर्वे के आधार पर नाम काटे गए। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पोर्टल पर सवाल खड़े करते हुए किसानों के मुआवजे के बारे में पूछा। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा, सब काम प्रोसेस से ही होता है। अभी नए-नए विधायक बने हो।