ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा
Laado Laxmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को बड़ी सौगात: 25 सितंबर से मिलेंगे ₹2100 प्रतिमाह, 23 साल से अधिक उम्र की होंगी पात्र
हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से ₹2100 महीना मिलेंगे, 23 साल या उससे ज्यादा उम्र जरूरी
Laado Laxmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपए महीने मिलने शुरू हो जाएंगे।
Laado Laxmi Yojana: CM नायब सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की। सरकार ने इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है।
इसके लिए सरकार पिछले बजट में 5 हजार करोड़ का फंड पहले ही मंजूर कर चुकी है। CM सैनी ने बताया कि 25 सितंबर तक 23 या उससे ज्यादा उम्र की अविवाहित या विवाहित, दोनों तरह की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
शुरुआत में 1 लाख से कम आमदनी वाले परिवारों को रुपए दिए जाएंगे। एक परिवार में 3 महिलाएं दायरे में आईं तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। पहले से पेंशन पा रही महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
हालांकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इसका भी लाभ मिलेगा। महिलाओं को SMS भेजकर आवेदन करने को कहा जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा।