राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हिम इंटरनेशनल स्कूल में किया गया राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन
सूरज रोहिल्ला। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव पूरे भारत में आयोजित किया गया जिसमें पूरे भारतवर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसी बीच फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा हिम इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल महोत्सव के उपलक्ष में राइफल शूटिंग खेल का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक हासिल किए।
खेलों के दौरान स्कूल प्रिंसिपल मानस चटर्जी मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और ट्राफी प्रदान की गई।
कोच राकेश शिल शर्मा ने बताया कि हम खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर ऐसे ऐसे खेलों का आयोजन करवाते रहते हैं।
कोच राकेश ने कहा कि फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया, नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (NSPO), मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया नेशनल सेक्रेटरी डॉ. पीयूष जैन खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर हर सहयोग करते रहते हैं। फिजिकल एजुकेशन अध्यापक कोच राकेश शिल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।