CET Correction Portal: इसी हफ्ते खुलेगा हरियाणा सीईटी करेक्शन पोर्टल
CET Correction Portal: HSSC की तैयारियां पूरी; CM सैनी विधानसभा के मानसून सेशन में कर चुके घोषणा
CET Correction Portal : हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) करेक्शन पोर्टल इसी हफ्ते खुल जाएगा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने लगभग इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त को एक-दो दिन के अंदर करेक्शन पोर्टल खोलने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि इसमें थोड़ी देरी हुई, लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द करेक्शन पोर्टल खोल देगा।
सीईटी-2025 एग्जाम का 26 जुलाई और 27 जुलाई को आयोजन हुआ था। इस एग्जाम में 12 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था।
HSSC चेयरमैन कह चुके, तैयारी पूरी रखें अभ्यर्थी
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से 8 अगस्त को अभ्यर्थियों को जानकारी दी थी कि प्रमाण-पत्र और दस्तावेज तैयार रखें जल्द ही ग्रुप सी के लिए करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। बयान दिए थे कि परीक्षा परिणाम एक माह के अंदर जारी करने के प्रयास रहेंगे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इसके बाद से लगातार पोर्टल को शुरू करने की तैयारी चल रही हैं, संभावना है कि 10 सितंबर से पहले आयोग पोर्टल खोलने का ऐलान कर दे।
आंसर-की जारी कर आयोग
हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को ग्रुप-C के लिए हुए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए प्रोविजनल आंसर-की आयोग एक महीने पहले ही जारी कर चुका है। HSSC चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने 29 जुलाई को देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को 1 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। आपत्ति के लिए प्रति सवाल 250 रुपए फीस तय की गई थी।
HC पहुंच चुका मामला
हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती के लिए आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन फार्मूला लागू करने का मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को रोहतक के रहने वाले पवन कुमार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उम्मीदवार का कहना है कि आयोग द्वारा नॉर्मलाइजेशन फार्मूला लागू करने से परिणाम प्रभावित हुए हैं और कई योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ।
कल होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
हाईकोर्ट ने इस याचिका को गंभीर मानते हुए अर्जेंट कैटेगरी में सुनवाई के लिए लिस्टेड कर लिया है। जस्टिस संदीप मोदगिल की अदालत में इस पर सुनवाई होगी और इसके लिए 2 सितंबर की तारीख तय की गई है। चूंकि यह मामला लाखों युवाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए कोर्ट का फैसला अहम माना जा रहा है।