Sirsa Ghaghar Update: सिरसा में घग्गर उफान पर, बांध टूटा : बहादुरगढ़ में सेना, हिसार में SDRF तैनात
Sirsa Ghaghar Updat: सैलजा मंत्री के गांव में जायजा लेने पहुंचीं
Sirsa Ghaghar Update: हरियाणा में बारिश और नदियों के ओवरफ्लो होने से 2,748 गांव प्रभावित हैं। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी डेंजर लेवल के ऊपर बह रही हैं। वहीं कैथल और सिरसा में घग्गर नदी ओवरफ्लो है। सोनीपत और यमुनानगर में लगातार भूमि कटाव हो रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ (IMD) ने 3:05 बजे तक फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सिरसा, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हिसार और अंबाला में बारिश हो रही है।
मौसम से जुड़े बड़े अपडेट
सिरसा में बांध टूटा, खेतों में भरा पानी: सिरसा के अहमदपुर में बांध टूट गया है, जो घग्गर नदी पर बना था। करीब 30 फीट तक कटाव हो गया है। इससे खेतों में सारा पानी भर गया है। यह गांव सिरसा शहर के बिल्कुल साथ लगता है।
बहादुरगढ़ में ड्रेन को ठीक करने में जुटी सेना: बहादुरगढ़ में दिल्ली बॉर्डर की तरफ टूटी मुंगेशपुर ड्रेन को ठीक करने में सेना सुबह से ही लगी हुई है। सेना के 80 जवान और बहादुरगढ़ के विभिन्न विभागों के 100 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर ड्रेन के किनारों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
हिसार में सैलजा जायजा लेने पहुंचीं, घर गिरा: मंत्री रणबीर के गंगवा गांव में सांसद कुमारी सैलजा जलभराव का जायजा लेने पहुंचीं। वहीं घिराय गांव में मकान की छत गिर गई। घटना के वक्त परिवार वहां मौजूद नहीं था। गांव कैमरी मंगवा के बीच टूटी ड्रेन पर बांध बनाने के लिए SDRF पहुंची है।
CM नायब सैनी कुरुक्षेत्र में जायजा लेंगे: CM नायब सैनी कुरुक्षेत्र के पिहोवा, झांसा, शाहाबाद और लाडवा में जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे। सीएम 1 बजे के बाद सबसे पहले पिहोवा पहुंचेंगे और जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम प्रभावित परिवारों से मिलकर हालात की जानकारी लेंगे।