ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: काउंसिल की 56वीं बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

Haryana News: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता

 

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा-निर्देश पर GST काउंसिल की 56वीं बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

 

इन निर्णयों से रोज़मर्रा के उपभोक्ता, किसान, उद्योग, स्वास्थ्य क्षेत्र और करदाता सभी को लाभ मिलेगा।

 

आमजन के लिए राहत

• रोज़मर्रा के उपभोक्ता सामान सस्ते

• सैस समाप्त, अब केवल दो मानक दरें – 5% और 18%

• लग्ज़री व अहितकारी वस्तुओं पर 40%

 

कृषि क्षेत्र में बड़ा कदम

• खाद्य पदार्थों पर जीएसटी शून्य

• सिंचाई व जुताई मशीनरी पर 12% से घटाकर 5%

• ट्रैक्टर व ट्रैक्टर पुर्ज़ों पर कर दर में कमी

• सौर ऊर्जा उपकरण भी सस्ते

 

स्वास्थ्य सेवाओं में राहत

• जीवन रक्षक दवाएं – 12% से शून्य

• मेडिकल उपकरणों पर 5%

• जीवन व स्वास्थ्य बीमा – 18% से शून्य

 

उद्योग व उपभोक्ताओं के लिए

• धागा व कपड़ा – 18% से 5%

• सिलाई मशीन – 18% से 5%

• सीमेंट – 28% से 18% (निर्माण लागत कम होगी)

• गाड़ियां (1200cc पेट्रोल/1500cc डीज़ल इंजन तक) – 28% से 18%

 

हरियाणा की उपलब्धियां

• अगस्त में SGST संग्रह में 31% की रिकॉर्ड वृद्धि

• चालू वित्त वर्ष में अब तक 20% की वृद्धि

• सकल GST संग्रह में हरियाणा देश में 5वें स्थान पर

• FY 2024-25 में ₹39,743 करोड़ का शुद्ध SGST संग्रह

 

ये फैसले “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” की परिकल्पना को साकार करते हैं और करदाताओं के लिए वर्गीकरण विवाद व मुकदमेबाज़ी में कमी लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button