ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Ellnabaad Janta Girls PG College में बी.ए. छात्राओं ने जूनियर्स के लिए आयोजित की फ्रेशर पार्टी, मचा धमाल

Ellnabaad Janta Girls PG College: शहर के नोहर रोड पर स्थित जनता कन्या पी.जी. कॉलेज, ऐलनाबाद के सभागार में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने जूनियर्स बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत में एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया.

इस अवसर पर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान श्री हनुमान प्रसाद जी अग्रवाल, डायरेक्टर मेजर सूबे सिंह शर्मा, प्राचार्य डॉ अविनाश कम्बोज, प्रबंधक श्री सुरेन्द्र शर्मा व के. एल. कासनिया में उपस्थित रहे प्राचार्य ने छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया पार्टी में छात्राओ ने कैटवाक करते हुए टाइटल्स के साथ अपना परिचय दिया.

इसके साथ ही सीनियर्स ने भी हरियाणवी सांग, पंजाबी भंगड़ा आदि द्वारा प्रथम वर्ष कि छात्राओं का स्वागत व अभिनन्दन किया.

मच संचालन बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं पूजा, संजू ने किया. निर्णायकमंडल की भूमिका प्रवक्ता सीमा चलाना, मोनिका पारीक, योगेश रानी, वीणा गर्ग, ज्योति सोलंकी, सुमित्रा शर्मा ने निभाई. कार्यक्रम में मिस फ्रेशर सलोनी, मिस कॉन्फिडेंस सयोंगिता, मिस ब्यूटी उर्वशी, मिस पेर्सेनालिटी रेखा रानी रही.

इस कार्यक्रम में गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सभी छात्राओ ने खूब मौज-मस्ती की.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button