ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Rahul Gandhi को सिरोपा पहनाने पर विवाद: गुरुद्वारा साहिब के चार कर्मचारियों को हटाया गया, सिख संगत में नाराज़गी

Rahul Gandhi को सिरोपा पहनाने पर विवाद, गुरुद्वारा साहिब के चार कर्मचारियों पर गिरी गाज

Rahul Gandhi शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी में दर्शन के दौरान शिष्टाचार और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुद्वारा साहिब के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की है. राहुल गांधी को सिरोपा पहनाने को लेकर विवाद के बाद एसजीपीसी ने अपने फैसले के खिलाफ जाने पर इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की. एसजीपीसी ने बुधवार को एक प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी.

एसजीपीसी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि “कांग्रेस नेता द्वारा हाल ही में गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में किए गए दौरे के दौरान शिष्टाचार के उल्लंघन के संबंध में शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर जांच की गई थी. आज रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसमें कथावाचक भाई पलविंदर सिंह और सेवादार भाई हरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अस्थायी तौर पर सेवा दे रहे ग्रंथी भाई कुलविंदर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. साथ ही, गुरुद्वारे के प्रबंधक परगट सिंह को चेतावनी दी गई है और उन्हें स्थानांतरित कर दिया है.”

प्रताप सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुद्वारा साहिब के दरबार में निर्धारित क्षेत्र के अंदर गए थे, जो शिष्टाचार का सीधा उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि इस निर्धारित स्थान पर जाने के लिए एक विशिष्ट आदेश भी अनिवार्य है और ग्रंथी, सेवादारों और अंदर सेवा करने वाले संबंधित कर्मचारियों के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति इस क्षेत्र में नहीं जा सकता.”

आंतरिक समिति के निर्णय का उल्लंघन

इसके अलावा, दरबार के अंदर कांग्रेस नेताओं को सिरोपा देते समय आंतरिक समिति द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय का भी उल्लंघन किया गया है. शिरोमणि कमेटी के इस निर्णय के अनुसार, दरबार के अंदर किसी भी वीआईपी (विशेष व्यक्ति) को सिरोपा नहीं दिया जा सकता. इन दोनों कारणों को देखते हुए, जांच रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार 15 सितंबर को पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से बातचीत की थी. इस दौरान वह अमृतसर जिले के रामदास गांव में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहिब भी गए थे, जो भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी से घिर गया था।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button