ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

स्वास्थ्य विभाग ने मिठनपुरा में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ो जागरूकता रैली निकाली

ऐलनाबाद, 10 नवंबर( रमेश भार्गव ) खंड के गांव मिठनपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर मांगीलाल के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का किया आयोजन।

इस मौके पर उप मंडल नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अतुल ने बतौर मुख्यअतिथी शिरकत कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने गांव के विद्यालय परिसर से लेकर गांव की गलियों से गांव की चौपाल से होते हुए वापिस विद्यालय परिसर में पहुचकर रैली को संपन्न किया।

इस रैली के माध्यम से बच्चों ने बेटी अगर नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे,बेटी एक घर की नहीं बल्कि दो घरो की लक्ष्मी है इस प्रकार के स्लोगन के साथ रैली निकाली और गांव वासियों को बेटी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया। बातचीत के दौरान डॉक्टर अतुल ने बताया कि बेटा बेटी एक समान है बेटी को भी बेटे के मुकाबले में कम नहीं समझाना चाहिए।

जितना हक घर में बेटे का होता है उतना ही हक घर में एक बेटी का भी होता है बेटी केवल एक घर की लक्ष्मी नहीं बल्कि दो घरो का चिराग होती है बेटी अपनी शादी से पहले अपने परिवार के घरेलू कार्यों में हाथ बटाती है, तो वही शादी के बाद में ससुराल में भी बहू के रूप में उस घर का विकास करती है।

उन्होंने ग्रामीणों से रैली के माध्यम से बेटी को बचाने वह उसे अच्छी शिक्षा पढ़ाई लिखाई करवा करके बेटी को भी अपने कदमों पर मजबुत करना चाहिए ताकि वह एक घर के साथ -साथ दो घरों की रोशनी बन सके और अपने जीवन को उज्जवल बना सके।

इस मौके पर मिठनपुरा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मांगीलाल ने लड़कियों को संबोधित करते हुए उनके परिवार के प्रति जिम्मेवारी सहित अपने हक व अधिकारों की प्रति जागृत किया।

इस मौके पर ऐलनाबाद उपमंडल नागरिक अस्पताल से डॉक्टर अतुल गिजवानी,डाँ सुमी गिजवानी, मिठनपुरा हॉस्पिटल डाँ.मांगीलाल,डॉ रूपिंदर कौर,आशा वर्कर मामकौरी, रिना देवी,कमलेश, प्रियंका,कौशल्या देवी, ममता,विधालय प्राचार्य, नितू सेठी सहित विद्यालय स्टाफ, शहिद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा से सुरजीत सिंह हेयर व बच्चे मौजूद रहे। फोटो वीडियो÷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button