" "
" "
ब्रेकिंग न्यूज़बिज़नसवायरलहरियाणा

HR 88 B 8888 – दुनिया के सबसे महंगे VIP व्हीकल नंबर की बोली रद्द हुई।…11 हजार की पेमेंट करके लगा दी करोड़ों की बोली।

HR 88 B 8888 – दुनिया के सबसे महंगे VIP व्हीकल नंबर की बोली रद्द हुई।

 

तय समय सीमा में बोली दाता पेमेंट जमा नहीं करवा सका, सिक्योरिटी जब्त हुई।

सिर्फ 11 हजार की पेमेंट करके लगा दी करोड़ों की बोली।

हरियाणा में ‘HR 88 B 8888’ नंबर प्लेट की रिकॉर्ड 1.17 करोड़ रुपये की बोली रद्द हो गई। बोलीदाता द्वारा समय पर भुगतान न करने के कारण प्रशासन ने यह कदम उठाया। अब यह नंबर फिर से नीलाम किया जाएगा। यह नंबर प्लेट भारत की सबसे महंगी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बन गई थी।

हरियाणा में कारों के लिए मिले विशेष नंबर ‘HR 88 B 8888’ की रिकॉर्ड तोड़ बोली रद कर दी गई है। बोलीदाता समय सीमा में भुगतान नहीं कर सका।

इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बोली रद कर दी और उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली। इस आकर्षक वाहन नंबर की बोली 1.17 करोड़ रुपए की लगी थी, जो इसे अब तक की भारत की सबसे महंगी कार रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बना रही थी। अब यह नंबर फिर से नीलामी में जाएगा।

अब सवाल यह है कि क्या फिर कोई इस नंबर पर रिकॉर्ड तोड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button