Big Breaking News: बैंकों में पड़े ₹78,000 करोड़ अनक्लेम्ड पैसे की बड़ी पहचान! सरकार मिशन मोड में हकदारों को लौटा रही राशि: PM मोदी का बड़ा बयान
Big Breaking News: बैंकों में ₹78 हजार करोड़ अनक्लैम्ड पैसा, सरकार खोज-खोज कर लौटा रही हकदारों को रकम: PM मोदी
पीएम मोदी ने बताया कि देश के बैंकों में नागरिकों का लगभग ₹78,000 करोड़ रुपया अनक्लेम्ड पड़ा है.
“इंश्योरेंस कंपनियों के पास करीब ₹14,000 करोड़, म्युचुअल फंड में ₹3,000 करोड़ और डिविडेंट का ₹9,000 करोड़ अनक्लेम्ड पड़ा है. यह पैसा गरीब और मध्यम परिवारों के हैं, जिसके हैं वो तो भूल चुका है… हमारी सरकार देशभर में अब उनको ढूंढ रही है. हमारी सरकार उसके हकदार तक पहुंचने में जुटी हुई है.”
इस पैसे को असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने स्पेशल कैंप लगाने शुरू किए हैं. पीएम मोदी ने बताया, “अब तक करीब 500 जिलों में हम ऐसे कैंप लगाकर हजारों करोड़ रुपये असली हकदारों को दे चुके हैं.”
पीएम मोदी ने जोर दिया कि यह पहल दर्शाती है कि जब ‘मन अच्छा है तो कल भी अच्छा होता है’ और उनकी सरकार जनता के प्रति पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ काम कर रही है.