ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

सिरसा में CDLU की छात्रा ने किया सुसाइड:​​​​​​​पीजी में रहती थी, पुलिस ने परिजनों को बुलाया; कारणों का नहीं खुलासा

सिरसा जिले से सीडीएलयू की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ऐसे में इसकी सूचना परिजनों को दी है और बुलाया गया है। छात्रा बरनाला रोड स्थित नजदीकी गली में पीजी में रहती थी। वह सीडीएलयू में पढ़ाई कर रही थी।

 

जानकारी के अनुसार, छात्रा पढाई के चलते पीजी में रहती थी। अभी उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका के कमरे से तलाशी ली जा रही है। अभी पुलिस और परिजनों द्वारा पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। जल्द ही खबर को अपडेट किया जाएगा। यह सिरसा के ही एक व्यक्ति का मकान है, जिसमें पीजी बनाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button