Laado Laxmi Yojana की चौथी किस्त जारी, 9.22 लाख बैंक खातों में 193 करोड़ ट्रांसफर
Laado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त मंगलवार को सीएम नायब सैनी ने जारी की।
Laado Laxmi Yojana: सीएम सैनी ने इस दौरान कहा, योजना के तहत 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के खातों में 193 करोड रुपए की राशि जमा की गई है।
अब तक चार किस्तों में 634 करोड़ रुपए की राशि सरकार जारी कर चुकी है। सीएम ने बताया कि आज ही वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जारी की गई है।
इन योजनाओं के तहत 34 लाख 14 हजार लाभार्थियों को 1 हजार 98 करोड़ रुपए की राशि की जारी की गई है।
पेंशन से संबंधित समस्याएं और आय आधारित पात्रता से जुड़ी शिकायतों के निष्णक्ष निपटान के लिए जिलों के एडीसी को निर्देश दिए गए हैं।
सीएम ने चंडीगढ़ में पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि हर घर- हर ग्रहणी योजना के तहत 12 लाख 62 हजार बहनों के बैंक खातों में नवंबर और दिसंबर माह की सब्सिडी डाली गई है।