ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा

Sirsa News: सिरसा से दुबई तक फैला 33 करोड़ के गबन का जाल: जीजा सलाखों के पीछे, साला मास्टरमाइंड!

Sirsa News: सिरसा राइस मिल मशीनरी कंपनी गबन केस: 33 करोड़ का नेटवर्क दिल्ली–दुबई तक, जीजा गिरफ्तार; साला मास्टरमाइंड

 

Sirsa News: सिरसा की डबवाली रोड स्थित राइस मिल मशीनरी उपकरण बनाने वाली कंपनी एसएफ फूड प्रो टेक लिमिटेड से जुड़े 33 करोड़ रुपए के गबन के मामले में जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। विशेष जांच टीम (SIT) ने दिल्ली के अशोक निकेतन निवासी हरजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में हरजिंद्र ने खुलासा किया कि उसका साला हरमीत सिंह इस पूरे गबन नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, जो दुबई से रैकेट संचालित कर रहा था। गबन की रकम हवाला के जरिए दुबई भेजी जाती थी।

 

कैसे हुआ गबन

करीब दो साल पहले कंपनी के मुनीम साकेत कुमार ने कंपनी संचालक के साथ धोखाधड़ी कर लगभग 33 करोड़ रुपए का गबन किया। इस संबंध में 1 जून 2024 को थाना सिविल लाइन, सिरसा में केस दर्ज हुआ। गिरफ्तारी के बाद साकेत कुमार ने स्वीकार किया कि उसने यह राशि ऑनलाइन गेमिंग में लगा दी। हालांकि आरोपियों को जेल भेज दिया गया, लेकिन राशि की रिकवरी नहीं हो सकी।

 

14 खातों में पैसा, 125 खातों तक फैला नेटवर्क

SIT की जांच में सामने आया कि गबन की गई रकम *14 अलग-अलग बैंक खातों* में ट्रांसफर की गई थी। जांच आगे बढ़ने पर संकेत मिले कि यह नेटवर्क *देशभर में करीब 125 बैंक खातों* तक फैला हो सकता है। कई खाते ऐसे लोगों के नाम पर खोले गए, जिन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। कुछ मामलों में गरीब मजदूरों के दस्तावेज और सिम का दुरुपयोग कर खाते खुलवाए गए।

 

अब तक 9 गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के अनुसार, मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। SIT का मानना है कि गबन की राशि 33 करोड़ से अधिक भी हो सकती है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

 

मौसम, फसल, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं की सहीं जानकारी के लिए हमारें व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button