कृषिब्रेकिंग न्यूज़वायरलसरकारी योजनाहरियाणा

SC Farmer Tractor Subsidy: बड़ी खुशखबरी: SC किसानों के लिए ट्रैक्टर परमिट डाउनलोड करने की तारीख बढ़ी, अब 8 मार्च तक सुनहरा मौका!

SC Farmer Tractor Subsidy: एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर हेतु ऑनलाइन परमिट डाउनलोड की तिथि को 8 मार्च तक बढ़ाया

हिसार, 03 मार्च।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में एसबी-89 स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने हेतु ऑनलाइन परमिट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि को 8 मार्च तक तथा उप कृषि निदेशक लॉगिन से परमिट अनुमोदन की तिथि को 6 मार्च तक बढा दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने बताया कि इसके अतिरिक्त किसानों को 8 मार्च तक ट्रैक्टर खरीदना अनिवार्य होगा। ट्रैक्टर खरीदने के उपरांत निर्माता/डीलर द्वारा 10 मार्च तक पोर्टल पर बिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे। इसके उपरांत 11 मार्च तक निर्माता द्वारा ऑनलाइन बिलों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च को जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता ने संबंधित किसानों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ सुगमता से प्राप्त किया जा सके।

एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर हेतु ऑनलाइन परमिट डाउनलोड की तिथि को 8 मार्च तक बढ़ाया

हिसार, 03 मार्च।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में एसबी-89 स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने हेतु ऑनलाइन परमिट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि को 8 मार्च तक तथा उप कृषि निदेशक लॉगिन से परमिट अनुमोदन की तिथि को 6 मार्च तक बढा दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने बताया कि इसके अतिरिक्त किसानों को 8 मार्च तक ट्रैक्टर खरीदना अनिवार्य होगा। ट्रैक्टर खरीदने के उपरांत निर्माता/डीलर द्वारा 10 मार्च तक पोर्टल पर बिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे। इसके उपरांत 11 मार्च तक निर्माता द्वारा ऑनलाइन बिलों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च को जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा।

सहायक कृषि अभियंता ने संबंधित किसानों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ सुगमता से प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button