Haryana News: घर से बिना बताए गायब होने पर पर गुस्साए पति ने हथौड़े से प्रहार करके पत्नी को मार डाला
Haryana News: An angry husband killed his wife by hitting her with a hammer after she went missing from home without informing him.
Haryana News: गुरुग्राम जिला के फर्रुखनगर में पूजा की हथौड़ा मारकर हत्या के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासे हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका पूजा अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी, जिससे दोनों के बीच मानसिक दूरियां और अविश्वास की खाई गहरी हो गई। वारदात से तीन दिन पहले ही वह 15 दिनों तक घर से बाहर रहने के बाद लौटी थी, जिसने इस खूनी वारदात की अंतिम पटकथा तैयार कर दी।
वह कुछ समय पहले भी अचानक गायब हो गई थी। वापस लौटने प जब नायब ने उसके इस व्यवहार पर आपत्ति जताई और पूछताछ की, तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि पूजा ने अपने एक दोस्त से अपने ही पति नायब को फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दिलवाई थीं।
इस घटना के बाद से नायब के मन में यह बात बैठ गई थी कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है और वह जानबूझकर उसे प्रताड़ित कर रही है। आरोप है कि इसलिए उसने प्लानिंग बना कर पूजा की हत्या कर डाली।