ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: कलेक्टर रेट बढ़ोतरी पर भड़के अभय चौटाला: भाजपा सरकार जनता को खून के आंसू रुला रही है

Haryana News: भाजपा सरकार कलेक्टर रेट में 10 से 133 प्रतिशत बढ़ोतरी करके जनता को खून के आंसू रुला रही है: चौ. अभय सिंह चौटाला

 

Haryana News: भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पिछले दिनों चार गुना बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब कलेक्टर रेट बढ़ा कर जनता पर एक और बोझ लाद दिया है

भाजपा सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है, इनको आम लोगो की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है

चंडीगढ़, 1 अगस्त। वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा कलेक्टर रेट बढ़ाने पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार विकास के नाम पर लगातार प्रदेश की जनता की जेब काटने का काम कर रही है। पहले ही प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। भाजपा सरकार ने पिछले साल ही रेट बढ़ाए थे।

अब कलेक्टर रेट में 10 से 133 प्रतिशत बढ़ोतरी करके जनता को घुटनों पर लाकर रुला रही है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पिछले दिनों चार गुना बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब कलेक्टर रेट बढ़ा कर जनता पर एक और बोझ लाद दिया है।

कलेक्टर रेट और बिजली दरों में की गई बेहिसाब बढ़ोतरी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री ने जो कुतर्क दिए हैं उसका जवाब जनता आने वाले समय में सूद समेत देगी।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। इनको आम लोगो की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। पिछले लगभग 11 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार की असलियत इसी बात से पता लगाई जा सकती है कि इनकी जनविरोधी नीतियों और भयंकर भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश पर चार लाख करोड़ कर्ज हो चुका है। अब भाजपा सरकार उस चार लाख करोड़ कर्ज की भरपाई भी प्रदेश की गरीब जनता से कर रही है।

उसपर अचंभे वाली बात यह है कि चार लाख करोड़ रूपए का कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश की सारी सडक़ें टूटी पड़ी हैं, एक बारिश में सभी शहर समुंद्र बन जाते हैं, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के खस्ता हालात पड़े हैं , सरकारी नौकरियां और रोजगार दे नहीं रही है। फिर वो कर्ज लिए लाखों करोड़ रूपए गए कहां? साफ है सारा पैसा भ्रष्टाचार करके डकार गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button