Big Breaking News: शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा जिला उपायुक्त
Big Breaking News: हविशि बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला ने किया टॉप
Big Breaking News: डीसी अभिषेक मीणा ने विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को दी शुभकामनाएं
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी जिला शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से रविवार को जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला के विद्यार्थियों ने 96.85 पास प्रतिशत के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त कर जिला रेवाड़ी का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिला की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सभी अध्यापकों, परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला की इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के साथ-साथ सरकार द्वारा बनाई गई शिक्षा नीति को भी जाता है। उन्होंने परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुनहरे भविष्य की कामना की।
प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाए प्रभावशाली कदम : डीसी अभिषेक मीणा
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी स्कूल के बीच के अंतर को समाप्त करने की दिशा में विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावशाली कदम उठाए हैं। डिजिटल युग में नवाचार पद्धति के साथ होने वाले अध्ययन व अध्यापन कार्य से शैक्षणिक सुधार हो रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में शुरू की गई ई अधिगम योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराते हुए सूचना क्रांति के दौर में प्रभावी कदम सरकार ने बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि इस टैबलेट के साथ ही डेटा कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जा रही है। विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए टैबलेट देने में देश का पहला प्रदेश हरियाणा अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
असफल विद्यार्थी निराश ना हो, अधिक उत्साह व मेहनत के साथ परिश्रम करें
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार परीक्षा में सफल नहीं हुए वे निराश ना हो बल्कि और अधिक उत्साह व मेहनत के साथ परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नौकरियों में भेदभाव, जात-पात व पर्ची-खर्ची की प्रथा को समाप्त कर मेरिट के आधार पर योग्य व सक्षम पात्रों को ही नौकरियां दी जा रही है।