ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: 5 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे गुरुग्राम मेट्रो विस्तार का भूमि पूजन

Haryana News: डीसी अजय कुमार ने भूमि पूजन स्थल का दौरा कर अधिकारीयों को दिए दिशा निर्देश

भूमि पूजन के उपरांत गुरुग्राम विश्वविद्यालय में होगी जनसभा

गुरुग्रामवासियों के लंबे इंतजार को विराम देते हुए अब शहर में मेट्रो विस्तार का सपना साकार होने जा रहा है। आगामी वीरवार, 5 सितंबर को गुरुग्राम में प्रस्तावित मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कार्यालय, सेक्टर-44 के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में किया जाएगा।

 

डीसी अजय कुमार ने मंगलवार शाम आयोजन स्थल का दौरा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भूमि पूजन समारोह को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियों की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button