ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा

Haryana News: हरियाणा CET का फर्जी विज्ञापन वायरल करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

Haryana News: YouTuber arrested for making fake Haryana CET advertisement viral

 

Haryana News: ऐसा नोटिस में आ रहा है, सरकारी कर्मचारी हैं लेकिन यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं

 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नाम पर 28 अप्रैल की रात कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) विज्ञापन का फर्जी दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।

दरअसल, HSSC के नाम पर पहले भी कई फर्जी नोटिस वायरल होते रहे हैं, लेकिन इस बार आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया। पंचकूला पुलिस भी इस मामले की जांच गहराई से करने में जुटी हुई है।

जांच में सामने आया है कि ऐसे कई यूट्यूबर्स हैं, जो सरकारी कर्मचारी हैं, मगर यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। आयोग ने शिकायत में 2 मोबाइल नंबर भी लिखे हैं और एक सोशल मीडिया ग्रुप का नाम भी लिखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button