Anganwadi Supervisor: हरियाणा आंगनवाड़ी में 7000+ पदों पर बंपर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी जिले वाइज भर्ती अभी देख.
Anganwadi Supervisor: प्रदेश में जल्द होगी 7000 पदों पर भर्ती, सीएम सैनी ने दी मंजूरी
Anganwadi Supervisor: प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के खाली पड़े 7,005 पदों को भरने की मंजूरी सीएम नायब सिंह सैनी ने दे दी है।
आंगनवाड़ी वर्करों के 2,549 और हेल्परों के 4,439 पद खाली हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भी यह मामला कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने उठाया था।
इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने खाली पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया था।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार गत एक दशक से अधिक अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्करों को वर्तमान में 14,750 मानदेय दिया जा रहा है।
10 साल से कम अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्कर को 13,250 मानदेय मिलता है। सहायकों को 7900 मानदेय दिया जा रहा है।
जिलेवार खाली पद
अंबाला में 129 वर्कर, 225 हेल्पर, 15 सुपरवाइजर, भिवानी में 119 वर्कर, 195 हेल्पर, च. दादरी में 58 वर्कर, 105 हेल्पर, फरीदाबाद में 83 वर्कर, 183 हेल्पर, 11 सुपरवाइजर के पद रिक्त हैं। फतेहाबाद में 106 वर्कर, 169 हेल्पर, 1 सुपरवाइजर, गुरुग्राम में 90 वर्कर, 136 हेल्पर, हिसार में 127 वर्कर, 248 हेल्पर, जींद में 130 वर्कर, 265 हेल्पर झज्जर में 157 वर्कर, 213 हेल्पर, कैथल में 71 वर्कर, 255 हेल्पर, 1 सुपरवाइजर, कुरुक्षेत्र में 67 वर्कर, 160 हेल्पर, 1 सुपरवाइजर, करनाल में 124 वर्कर, 235 हेल्पर, 1 सुपरवाइजर, मेवात में 150 वर्कर, 170 हेल्पर, 22 सुपरवाइजर, नारनौल में 124 वर्कर, 217 हेल्पर, पंचकूला में 56 वर्कर, 106 हेल्पर पानीपत में 52 वर्कर, 128 हेल्पर, पलवल में 129 वर्कर, 205 हेल्पर और 32 सुपरवाइजर, रोहतक में 151 वर्कर, 189 हेल्पर, रेवाड़ी में 123 वर्कर, 256 हेल्पर, सिरसा में 175 वर्कर, 255 सहायक और 13 सुपरवाइजर, सोनीपत में 225 वर्कर, 360 हेल्पर व यमुनानगर में 103 वर्कर, 164 हेल्पर व 20 सुपरवाइजर के पद खाली हैं।