Natural Remedies For Cavities: दांतों में कैविटी और दर्द से कैसे पाएं छुटकारा? आज जान लें दांत की सड़न ठीक करने का रामबाण तरीका
Natural Remedies For Cavities
Natural Remedies For Cavities: कुछ चीजें दांतों पर जमा होकर बैक्टीरिया को बढ़ावा देती हैं, जो एसिड बनाते हैं और धीरे-धीरे दांत की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाते हैं. समय के साथ यह परत टूटने लगती है और दांत में सड़न शुरू हो जाती है.
Natural Remedies For Cavities: दांत हमारे शरीर का बेहद अहम हिस्सा हैं, जो न सिर्फ हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि भोजन को चबाने और पचाने में भी खास भूमिका निभाते हैं. लेकिन, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और मुंह की सही सफाई न करने की वजह से दांतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं.
चीजें दांतों पर जमा होकर बैक्टीरिया को बढ़ावा देती हैं, जो एसिड बनाते हैं और धीरे-धीरे दांत की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाते हैं. समय के साथ यह परत टूटने लगती है और दांत में सड़न शुरू हो जाती है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इस समस्या से प्रभावित होते हैं.
दांतों में सड़न की समस्या को रोकने के लिए फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें. दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करना दांतों को मजबूत करता है. फ्लोराइड माउथ रिंस का उपयोग करें, जो दांतों पर एक परत बनाकर उन्हें सड़न से बचाता है.
अच्छी ओरल हाइजीन अपनाएं. दिन में दो बार सुबह और रात में ब्रश करें. दांतों के बीच की अच्छी तरह सफाई करें, ताकि फंसे खाने के कण निकल जाएं. वहां सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं.
मीठे और स्टार्च वाले फूड्स से बचें. बैलेंस और न्यूट्रिशनल डाइट लें, फल, सब्जियां, दूध और दालें जैसे हेल्दी खाने से दांत और मसूड़े मजबूत रहते हैं. बार-बार कुछ न खाने की आदत डालें, क्योंकि बार-बार खाने से दांतों पर बैक्टीरिया का हमला ज्यादा होता है. हर छह महीने में एक बार डेंटिस्ट के पास चेकअप के लिए जरूर जाएं.
शुरुआत में नहीं चलता कैविटी का पता
शुरुआत में दांतों की सड़न का पता लगाना मुश्किल होता है, क्योंकि दर्द नहीं होता, लेकिन जैसे-जैसे यह समस्या बढ़ती है, ठंडा या गर्म लगना, चबाने में दर्द और मुंह से बदबू जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं.
बच्चों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि वे चॉकलेट, टॉफी और मीठी चीजें ज्यादा खाते हैं और ब्रश ठीक से नहीं करते. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह दांत के अंदर मौजूद नसों तक पहुंच सकती है, जिससे तेज दर्द, सूजन और यहां तक कि दांत निकालने की नौबत आ सकती है. इसलिए जरूरी है कि हम अपने दांतों की देखभाल करें और वक्त रहते इसका इलाज करें.