HSSC Fake website: CET आवेदन की फर्जी वेबसाइट का भंडाफोड़, 14 लाख अभ्यर्थियों का पैसा गया एक महिला के खाते
14 लाख युवाओं की बनाया गया ठग्गी का शिकार
HSSC Fake website: हरियाणा में CET 2025 की फर्जी वेबसाइट बनाकर हुई करोड़ों की ठगी
HSSC Fake website: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से हाल ही में ग्रुप-C भर्ती के लिए CET 2025 के रजिस्ट्रेशन शुरू किए है।
इसी बीच ठगों ने एक फेक वेबसाइट बना ली है। इस फर्जी वेबसाइट के जरिए 14 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
जिसके तहत करोड़ों रूपयों की ठगी हुई है। ये सारे पैसे एक महिला के खाते में ट्रांसफर किए गए है। हरियाणा में अब तक CET के लिए 46 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
सूत्रों की माने तो इनमें से 32 लाख अभ्यर्थियों ने हरियाणा गवर्नमेंट की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया है।
जबकि, बाकी 14 लाख अभ्यर्थियों ने फर्जी वेबसाइट पर आवेदन कर दिया है।
केसे पता करें असली और नकली वेबसाइट की पहचान…
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नकली वेबसाइट पर आवेदन करने पर पहले ही स्टेप पर फीस भरने का ऑप्शन आ जाता है। इसके बाद आवेदन किया होता है।
HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरने के बाद फीस भरने का ऑप्शन आता है।
यह मामला हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के संज्ञान में आ गया है।
अब इसकी जांच करवाई जा रही है और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।