ब्रेकिंग न्यूज़

Sirsa News: अवैध नशीला पदार्थ की तस्करी करते अंतरराज्यीय नशा तस्करो को हरियाणा एनसीबी की सिरसा यूनिट ने किया काबू।

Sirsa News: The Sirsa unit of Haryana NCB arrested interstate drug smugglers while smuggling illegal drugs.

 

ऐलनाबाद, 7 जून( रमेश भार्गव ) प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी द्वारा कार्यवाही करते हुए ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने जिले के सिविल लाइन, सिरसा थाना एरिया मे अवैध नशीले पदार्थ के कारोबार मे लिप्त तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करो को पुरानी कचेरी रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी सिरसा यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री जगजीत सिंह के निर्देशन में स.उप.नि. गुरलाल सिंह अपनी टीम के साथ थाना सिविल लाइन, सिरसा के एरिया मे टाउन पार्क की तरफ से रेलवे फाटक सिरसा की तरफ आ रहा था की तभी तीन संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर रास्ता बदलने लगे।

शक की स्थित मे पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को अवैध नशीले पदार्थ सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान आकाशदीप पुत्र लीला सिंह, अमृतपाल पुत्र जगशीर सिंह, हरदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के रूप मे हुई।

तीनों आरोपी जिला मानसा, पंजाब के रहने वाले है। राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपियों की तलाशी ली गई तो उसके पास बैग से 11.050 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ चुरा पोस्त पोस्त बरामद हुआ।

अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपियों के किसी अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह के सदस्य होने की भी संभावना हो सकती है तथा आगामी कार्यवाही मे हरियाणा पंजाब मे सक्रिय इस गिरोह का पता लगाया जाएगा।

आरोपियों पर थाना सिविल लाइन, सिरसा मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में माध्यामिक मात्रा का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के सामने पेश करके रिमान्ड पर लेकर आगामी कार्यवाही की जाएगी और नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button