ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

Haryana News: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों की मांगों का इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने किया समर्थन

Haryana News: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (एमएससी और पीएचडी) छात्रों की मांगों का इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं विधायक अर्जुन चौटाला ने किया समर्थन, कहा छात्रों की मांगे हैं जायज

 

वजीफों में कटौती के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर एचएयू के सिक्योरिटी चीफ द्वारा हिंसक लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक, निंदनीय और क्रूरता भरा कदम: अर्जुन चौटाला

 

छात्रों के लिए वजीफा बेहद जरूरी है क्योंकि छात्रों को आवास, भोजन, शोध सामग्री और परिवहन की सख्त जरूरत होती है

 

अगर छात्रों पर हमले के लिए माफ़ी नहीं मांगी गई, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और स्कॉलरशिप लूट की नीति को वापस नहीं लिया गया तो इनेलो छात्र संगठन आईएसओ इस तानाशाही के खिलाफ प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगा

 

चंडीगढ़, 11 जून। इनेेलो की छात्र इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी एवं विधायक अर्जुन चौटाला ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्नातकोत्तर (एमएससी और पीएचडी) वजीफों में कटौती के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर एचएयू के सिक्योरिटी चीफ द्वारा हिंसक लाठीचार्ज किए जाने को बेहद शर्मनाक, निंदनीय और क्रूरता भरा कदम बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि सबसे निंदनीय बात यह है कि महिला छात्रों को भी नहीं बख्शा गया। लाठीचार्ज से महिला छात्राओं सहित कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं। कुछ बच्चों की हालत बेहद गंभीर है जिन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। जिसके बाद एचएयू में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

सामान्य परिवारों से आने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए वजीफा बेहद जरूरी है क्योंकि छात्रों को आवास, भोजन, शोध सामग्री और परिवहन की सख्त जरूरत होती है। आज महंगाई चरम पर है और वर्तमान परिस्थिति में वजीफे में कटौती से छात्रों में गंभीर वित्तीय संकट पैदा हो गया है।

एचएयू के छात्रों ने वजीफे में कटौती के बारे में कई बार कुलपति को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया लेकिन बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई अपितु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें बेरहमी से पीटा गया।

अर्जुन चौटाला ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के जिम्मेदार चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और सुरक्षा कर्मियों की तुरंत स्थायी बर्खास्तगी और पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए। वजीफे में कटौती संशोधन को तुरंत वापस लिया जाए और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मूल वजीफा संरचना को बहाल किया जाए।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि अगर छात्रों पर हमले के लिए माफ़ी नहीं मांगी गई, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और स्कॉलरशिप लूट की नीति को वापस नहीं लिया गया तो इनेलो छात्र संगठन आईएसओ इस तानाशाही के खिलाफ प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button