ब्रेकिंग न्यूज़मौसमहरियाणा

Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा के लिए अगले 2 दिन भारी, प्रशासन ने की खास अपील

Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में.

 

Haryana Weather Update: विभाग के जरिए मिली जानकारी अनुसार आने वाले चार दिन तक राहत के कोई आसार नहीं.

बठिंडा में 46.7 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो दोनों राज्यों में सबसे अधिक है. गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मामलों की संभावना बढ़ती जा रही है.

 

मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय गर्मी और लू का असर सबसे अधिक होता है. ऐसे में बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. केवल सुबह और शाम के समय ही बाहरी गतिविधियाँ करें.

पंजाब सिविल सर्जन ने चेताया है कि नवजात, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, मजदूर और मोटे लोग गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक के सबसे अधिक शिकार हो सकते हैं. ऐसे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

क्या न करें

शराब, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अधिक मीठे पेय पदार्थ का सेवन कम करें, ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं.

बंद वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें.

धूप में दोपहर के समय निकलने से बचें.

आंखों और त्वचा की सुरक्षा के लिए सुझाव

काला चश्मा पहनें ताकि आंखों को तेज धूप से बचाया जा सके.

सनस्क्रीन का प्रयोग करें और समय-समय पर चेहरा धोएं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button