राजनीतिहरियाणा

सांसद रेखा शर्मा ने जिले की “दिशा” बैठक की सह-अध्यक्षता की।

पंचकूला जिले की “दिशा” (District Development Coordination and Monitoring Committee) बैठक की सह-अध्यक्षता की।

 

बैठक का आरंभ अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

 

 

बैठक के दौरान पंचकूला जिले में संचालित केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

इसके साथ ही, लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुँच बढ़ाने, जन-जागरूकता में वृद्धि करने, तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को और सशक्त बनाने पर भी विशेष रूप से बल दिया गया, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button