Haryana CET Big Update: हरियाणा में CET 5-6 शिफ्ट में हो सकता है एग्जाम, नेगेटिव मार्किंग और पेपर पैटर्न को लेकर आई बड़ी अपडेट
Haryana CET Big Update: CET exam may be held in 5-6 shifts in Haryana, big update regarding negative marking and paper pattern
Haryana CET Big Update: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी की सीईटी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए 14 जून 2025 तक का समय दिया था। देर रात तक यह रजिस्ट्रेशन 13 लाख को पार कर गया। यानी वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए 13 लाख से ज्यादा ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन इनमें से करीब 12 लाख ही अपने दस्तावेज जमा करा पाए हैं।
रजिस्ट्रेशन का यह आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि आयोग की ओर से अभी इसका सही आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। संभावना है कि आयोग आज फीस जमा कराने की आखिरी तारीख के बाद रजिस्ट्रेशन का सही आंकड़ा जारी कर देगा।
5-6 शिफ्टों में HSSC की एग्जाम की तैयारी
अब हरियाणा के मुख्य सचिव सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पहले से तय परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने और सीईटी के आयोजन में जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में निर्देश देंगे।
ऐसे में एक शिफ्ट में करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं। इस हिसाब से यह पेपर चार शिफ्ट में लिया जा सकता है। अगर एक शिफ्ट में तीन लाख का प्रावधान किया जाता है तो यह परीक्षा पांच या छह शिफ्ट में ली जा सकती है।
यहां पढ़िए एग्जाम का क्या पैटर्न होगा..
12वीं के स्तर का होगा पेपर
हरियाणा सीईटी का पेपर सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं के स्तर का होगा। हालांकि अंग्रेजी और हिंदी विषय का स्तर मैट्रिक यानी 10वीं के लेवल का होगा। परीक्षा OMR शीट पर होगी। यह सीट एग्जाम सेंटर में HSSC देगा। जिसमें आपको सही विकल्प चुनकर गोले भरने होंगे। ये परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी।
हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा पेपर
सीईटी का पेपर हिंदी और अंग्रेजी यानी 2 भाषाओं में होगा। पेपर में 100 सवाल होंगे। हर सवाल के 4 विकल्प यानी ऑप्शन होंगे। जिनमें से सही जवाब चुनकर OMR सीट पर सही विकल्प वाले नंबर पर गोला लगाना होगा। हर सवाल का जवाब देना अनिवार्य होगा।
गलत जवाब होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई युवा जवाब नहीं देना चाहता तो उसे 5वां गोला या बबल पर निशान लगाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया और किसी सवाल का उत्तर खाली छोड़ा तो 1 नंबर कटेगा।
1 घंटा 45 मिनट का होगा पेपर
सीईटी के पेपर में पूरे 100 सवाल होंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा। इसे पूरा करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। एक बार सेंटर अलॉट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जाएगा। अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे।
HSSC की कल से ये होगी तैयारी
1. एग्जाम सेंटर पर HSSC करेगा फोकस
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रजिस्ट्रेशन के बाद आगे की तैयारी में जुटेगा। इसके तहत जितने भी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उसी अनुसार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। हालांकि आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में 2300 से अधिक परीक्षा केंद्र पहले से तैयार किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है।
2. CS सभी जिलों के DC से करेंगे मीटिंग
हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी सभी जिलों के DC और SP के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में एग्जाम सेंटर के साथ ही सरकार उनकी सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा करेगी। सुरक्षा को देखते हुए जहां तक संभव होगा, उन जिलों में धारा 144 भी लागू कर सकती है।