ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana big breaking: करोड़ के कारोबारी के हत्यारे पर 2 लाख इनाम

Haryana big breaking: 8 महीने में गैंगस्टर बना; धमकी वाला ऑडियो सवा साल पुराना; नए अकाउंट से जिम्मेदारी

 

Haryana big breaking: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हुए शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड के छह दिन बाद भी पुलिस शूटर्स को पकड़ नहीं पाई। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और यूपी में दबिश दे रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने एक शूटर यमुनानगर के अशोक विहार निवासी रोमिल वोहरा की पहचान कर ली।

जानकारी के मुताबिक, BA की पढ़ाई कर रहा रोमिल पिछले आठ महीनों में संगीन जुर्मों की कतार में खड़ा हो चुका है। शुभम पंडित से नजदीकी के चलते रोमिल काला राणा गैंग का हिस्सा बन गया। यमुनानगर के तिहरे शराब ठेकेदारों के हत्याकांड से लेकर इमिग्रेशन सेंटर पर फायरिंग और पंजाबी गायक पिंकी धालीवाल के घर रंगदारी फायरिंग तक, उसका नाम हर जगह जुड़ा।

ऑडियो सवा साल पुराना

शराब कारोबारी शांतनु को धमकी वाला ऑडियो करीब सवा साल पुराना मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि शांतनु को पिपली और शाहाबाद में शराब का ठेका नहीं लेने के लिए धमकी जरूर मिली थी, लेकिन ऑडियो क्लिप सवा साल पुरानी है। उस समय शांतनु ने वाकई में ठेके लेने के लिए पर्ची नहीं डाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button