नोहर रोड स्थित जनता कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान, थाना प्रभारी प्रगट सिंह रहे मुख्य अतिथि
शहर के नोहर रोड़ स्थित जनता कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “सड़क सुरक्षा कार्यक्रम” के तहत् एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित करवाया गया, जिसमे थाना प्रभारी श्री प्रगट सिंह (ऐलनाबाद), एसo आईo सुभाष ने शिरकत की।
इस अवसर पर जनता वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान श्री हनुमान प्रसाद जी अग्रवाल, प्रबन्धक सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉo अविनाश कम्बोज ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक सांझी जिम्मेदारी है।
यह केवल सरकार और पुलिस का कार्य नहीं है। हर नागरिक को इसके नियमो का पालन करना चाहिए। हमारी थोड़ी सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सड़क पर चलते समय सजग रहे और सुरक्षा के नियमों का पालन करे।
थाना प्रभारी ऐलनाबाद ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सड़क हादसों की रोकथाम व उपाय बताए। दुर्घटना के कारणों- जैसे तेज गति, लापरवाही व ट्रेफिक नियमों पर प्रकाश डाला।
छात्राओं को नियमों से अवगत करवाते हुए कहा कि यातायात के संकेतों का बारीकी से पालन करना, हेलमेट लगाना, सीट बैल्ट पहनना, नशे में गाड़ी नहीं चलाना, मोबाइल पर बात न करना,क्योंकि हमारी सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब हम यातायात के नियमों का पालन करेंगे।
हम सबका जीवन अमूल्य हैं जो कि पुरे परिवार के लिए अहम् भूमिका रखता है जिसे हम थोड़ी सी सुरक्षा करके बचा सकते हैं इसलिए “सुरक्षा ही बचाव है” कि उक्ति को अपने जीवन में अनुसरण करें।
इस अवसर पर प्रोo केo एलo कासनिया, विकास शर्मा, रणजीत डूडी, ज्योति सुथार, डॉo परमजीत कौर, पूनम कस्वां, हिमांशु, इंदु शर्मा, मोनिका पारीक, योगेश, मनदीप कौर, उपस्थित रहे।