ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा
Haryana Govt Job: हरियाणा बिजली निगम में निकली भर्ती…ग्रुप सी-डी के 6239 पदों पर नए CET से मिलेगी नौकरी
Haryana Govt Job: हरियाणा बिजली निगम में निकली भर्ती:ग्रुप सी-डी के 6239 पदों पर नए CET से मिलेगी नौकरी; 1500 पद पर होंगे प्रमोशन
Haryana Govt Job: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBBN) में ग्रुप-सी और डी के 6239 खाली पदों को भरने जा रही है।
निगम में दोनों श्रेणियों में कुल 8176 पद खाली हैं। इनमें से 1500 पदों को प्रमोशन से भरा जाएगा, जबकि अन्य पदों पर सीधी भर्ती होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी पोस्टों पर नियुक्ति नए CET से की जाएगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-सी की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। प्रदेश में 13 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं ने सीईटी के लिए आवेदन किया है।