Weather Update: मानसून ट्रफ लाइन हरियाणा और राजस्थान के इन इलाकों से होकर गुजर रही…देखे मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट
Weather Update: पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज परिसंचरण तंत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है।
Weather Update: आज मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। पिछले 24 घंटो में सर्वाधिक बारिश बाड़ी, धौलपुर में 145 मिमी दर्ज की गई है।
पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आज से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा आज कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
आज बारां, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा व आसपास के जिलों में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज होने व जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश की गतिविधियां 2 जुलाई को भी दर्ज होने की संभावना है।
जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में 2 से 5 जुलाई के दौरान बढ़ोतरी होने तथा कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।