ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Group-D Post: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी पदों की मांगी लिस्ट…पोस्टों की लिस्ट पोर्टल पर अपग्रेड करनी होगी

Group-D Post: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी पदों की जानकारी मांगी:पोस्टों की लिस्ट पोर्टल पर अपग्रेड करनी होगी; CS बोले- बचे हुए सिलेक्टेड कैंडिडेट एडजस्ट हो सकेंगे

 

Group-D Post: हरियाणा सरकार ने विभागाध्यक्षों से ग्रुप डी पदों की अपडेट मांगी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इसको लेकर एक लेटर भी जारी किया है। इस लेटर में ग्रुप-डी के भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित उम्मीदवारों को एडजस्ट करने के बाद जिलावार और पद अनुसार एचकेसीएल ने जो पोर्टल तैयार किया है, उस पर ग्रुप डी के रिक्त पदों का आग्रह पत्र अपलोड करने को कहा गया है।

ऐसा करने से ग्रुप डी के बचे हुए उम्मीदवार एडजस्ट हो सकेंगे।हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को ग्रुप डी के 7500 से ज्यादा पदों की रिक्तियां भेजकर चयन सूची की सिफारिश करने के लिए पत्र भेजा हुआ है।

मगर अभी तक आयोग ने यह रिजल्ट नहीं निकाला है। इसको लेकर CM नायब सिंह सैनी भी ऐलान कर चुके हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि चूंकि ये भर्तियां ग्रुप-सी के बाद ग्रुप-डी की भर्तियों के लिए आयोजित किया जाना है.

इसलिए आयोग इन भर्तियों को लेकर देरी कर रहा है। अभी आयोग ग्रुप-सी के लिए होने वाले CET एग्जाम पर फोकस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button