श्रेष्ठा योगा लाइफ और पी न्यूज़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में देश वासियों को किया गया सम्मानित

Shrestha Yoga Life and P News honored the citizens of the country on the occasion of International Yoga Day
सूरज रोहिल्ला। श्रेष्ठ योगा लाइफ की डायरेक्टर फाउंडर योग विशेषज्ञ डॉ अलका सिंह का कहना है कि योग का हमारे शरीर पर चमत्कारी प्रभाव होता है.
इसलिए स्वस्थ रहने के लिए योग रामबाण का काम करता है इसलिए आप सभी अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करें और स्वस्थ रहें प्रसन्न रहे। प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है.
योग हमें प्रकृति से जोड़ता है योग जीवन जीने की कला सिखाता है। योग दिवस इसलिए मनाया जाता है कि जन-जन में योग का प्रचार प्रसार हो सके और इसका फायदा सभी को मिल सके क्योंकि योग बीमार लोगों के लिए एक सहारे का कार्य करता है मानव शरीर को सुरक्षित रखने के उपाय में से एक योग है।
श्रेष्ठ योग लाइफ स्टूडियो में योग दिवस मनाया गया और सभी को योग दिवस के सर्टिफिकेट देके सम्मानित किया गया। इसमें कुछ विशेष बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी सम्मानित किया गया जैसे विंदु दारा सिंह और रागिनी खन्ना, निया शर्मा, राज शर्मा इत्यादि।
योग सभी को बीमारी मुक्त रखना है और स्वस्थ शरीर रखने में सहायता प्रदान करता है। इसलिए योग दिवस हर साल ऐसे ही मनाने का योग विशेषज्ञ डॉ अलका सिंह और पी न्यूज़ के फाउंडर डायरेक्टर डॉ नदीम अहमद प्रण लेते हैं कि वह देश को रोग मुक्त रखेंगे योग के द्वारा।