Haryana News: रेखा शर्मा ने पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाई, किताब बाहर से लाल कवर, अंदर से खाली
Haryana News: फरीदाबाद में बल्लभगढ़ स्थित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। यह कार्यक्रम बुधवार को भाजपा द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में आयोजित किया गया।
रेखा शर्मा ने कहा कि आज जो कांग्रेस नेता संविधान की किताब लेकर जगह-जगह घूमते हैं, उन्होंने ही कभी संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी अंग्रेजों से मिली थी और दूसरी बार आपातकाल के बाद मिली। उस समय इंदिरा गांधी के समर्थन में कहा जाता था कि “इंदिरा ही इंडिया है और इंडिया ही इंदिरा”, जो देश की स्थिति को दर्शाता है।
चुनाव के समय गुमराह करती है कांग्रेस
सांसद रेखा शर्मा ने कहा कांग्रेस चुनाव के समय जनता को गुमराह करने के लिए संविधान की बातें करती है, लेकिन उनकी किताब सिर्फ बाहर से लाल कवर होती है, अंदर से खाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी झूठ बोला था और आज भी लोगों को झूठ बोलकर बहकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता अब सच जान चुकी है।