मुंडका स्थित बियरिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने हर्षौल्लास से मनाई अपनी 11वीं वर्षगांठ
दिल्ली/सूरज रोहिल्ला। बियरिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दिनांक 18 जुलाई, दिन शुक्रवार को अपने 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए।
इसी खुशी में कंपनी ऑफिस, सत्या अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 4 में केक काटकर इस शुभ अवसर को यादगार बनाया गया और कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
बता दें कि बियरिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत 18 जुलाई 2014 को हुई थी। कंपनी हर तरह के सर्वे कार्य करती है। कंपनी डायरेक्टर सिकंदर सिंह ने कहा कि आज कंपनी के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है।
हमें अपनी कंपनी के सभी कर्मचारियों पर गर्व है, जो अपनी मेहनत और लगन से कार्य करते हैं। इस शुभ अवसर पर कंपनी एचआर कर्मवीर दहिया, चीफ़ ड्रोन फ्लायर रोहित कुमार, 3डी टीम लीडर दीपा, 3डी टीम मेंबर सुमन, नूतन, उमेश कनोजिया, अशोक झा, बृजमोहन सिंह और स्वास्तिक, सर्वे टीम लीडर सुनील रोहिल्ला, सर्वेयर सूरज रोहिल्ला, सर्वेयर राकेश सैनी, सर्वेयर नवनीत शर्मा, सर्वेयर पंकज बुक्कल सहित कंपनी के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे