ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में बड़ा फर्जीवाड़ा: 12 लाख फर्जी वर्क स्लिप वेरिफिकेशन मामला, 3 लेबर इंस्पेक्टर सस्पेंड – मंत्री विज ने DBT पेमेंट पर लगाई रोक

Haryana News: हरियाणा में 3 लेबर इंस्पेक्टर सस्पेंड

Haryana News: श्रम विभाग में 12 लाख फर्जी वर्क स्लिप वेरिफिकेशन, मंत्री विज ने DBT पेमेंट पर लगाई रोक

हरियाणा श्रम विभाग में वर्क स्लिप घोटाले को लेकर मंत्री अनिल विज ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन महीने की जांच के बाद हिसार समेत 6 जिलों में गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद विज ने तीन श्रम निरीक्षकों को निलंबित करने के आदेश दिए।

श्रम आयुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने तुरंत निलंबन आदेश जारी कर दिए। जांच में सामने आया कि फर्जी वेरिफिकेशन का काम श्रम विभाग के निरीक्षकों और विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया था।

निलंबित किए गए अधिकारियों में बहादुरगढ़ झज्जर सर्कल-2 के लेबर इंस्पेक्टर राज कुमार, सोनीपत सर्कल-2 के रोशन लाल और फरीदाबाद सर्कल-12 के धनराज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button