Laado Laxmi Yojana: बडी खुशखबरी! 45.62 लाख महिलाओं को मिलेगा ₹2100 का तोहफ़ा…ये काम करना जरूरी
Laado Laxmi Yojana: हरियाणा दिवस पर 45.62 लाख महिलाओं को मिलेगा ₹2100 का तोहफ़ा
Laado Laxmi Yojana: 1 नवंबर 2025 को सरकार सीधे खातों में डालेगी राशि, बैंक खाता सत्यापन अनिवार्य
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना (Laado Laxmi Yojana) से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आगामी 1 नवंबर 2025 (हरियाणा दिवस) को राज्य सरकार 45 लाख 62 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2100 की राशि ट्रांसफर करेगी। यह राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी जाएगी।
खाता सत्यापन ज़रूरी ( Laado Laxmi Yojana)
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का फैमिली आईडी में बैंक खाता सत्यापित नहीं है, वे तुरंत अपना सत्यापन करवा लें। अन्यथा उन्हें इस योजना की किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है
“बाद में यह मत कहना कि दूसरों के पैसे आ गए, मेरे क्यों नहीं आए।”
योजना का उद्देश्य
लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना और उनके वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। हरियाणा सरकार इस योजना के तहत समय-समय पर महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करती है।
महत्वपूर्ण निर्देश
कार्य अंतिम तिथि प्रक्रिया
बैंक खाता सत्यापन जल्द से जल्द फैमिली आईडी पोर्टल पर जाकर या CSC केंद्र से
भुगतान तिथि 1 नवंबर 2025 DBT के माध्यम से सीधे खाते में