ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: CM के प्रधान सचिव ने गुरुग्राम की फजीहत पर 123 अधिकारियों को किया तलब

Haryana News: खुल्लर ने मिलेनियम सिटी में जलभराव व गंदगी पर जताई नाराजगी

HaryanaNews: शहर में कूड़ा और जलभराव की समस्याओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन गुरुग्राम (एमसीजी) के अधिकारियों की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी जताई और अपने मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर को शहर की समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी सौंपी।

पिछले तीन दिनों से आरके खुल्लर गुरुग्राम में तैनात हैं और रोजाना अधिकारियों के साथ दौरे करके समस्या क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

सोमवार को उन्होंने सभी पार्षदों को बुलाकर उनसे भी शहर की समस्याओं और समाधान पर चर्चा की।123 अधिकारी तलब किए अब आरके खुल्लर ने जिले में तैनात सभी विभागों के जिम्मेदार 123 अधिकारियों को तलब किया है। इन अधिकारियों को आनन फानन में सेक्टर 18 स्थित हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में बुलाया है। इनमें जीएमडीए, एमसीजी, पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

 

त्वरित कार्रवाई के लिए बुलाई बैठक

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में बुनियादी ढांचे, ट्रैफिक, जलभराव, स्वच्छता और अवैध निर्माण जैसी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए बैठक बुलाई है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर को व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलाने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि आरके खुल्लर जिन अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं, उनका जवाब है कि कई अधिकारी काम नहीं कर रहे। अधिकतर ने शहर की समस्याओं के लिए गुरुग्राम में तैनात अधिकारियों की निष्क्रियता और गंभीर लापरवाही की बात भी सामने रखी।

फ्रांसीसी महिला ने गुरुग्राम की तुलना सुअरों के घर से की बता दें कि पिछले कुछ महीनों में गुरुग्राम में सड़कों की खराब स्थिति, जलभराव और कचरा प्रबंधन की समस्याओं ने निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।

स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए ने कई बार जीएमडीए और एमसीजी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है।विदेशियों द्वारा लगातार गुरुग्राम के अधिकारियों से सोशल मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं।

हाल ही में फ्रांसीसी महिला ने गुरुग्राम की तुलना सुअरों के घर से की थी तो सुहेल सेठ नाम के बिजनेसमैन ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गुरुग्राम की समस्याओं काे खुलकर उठाया।

कभी विदेशी युवक सफाई करते दिखते हैं तो कभी जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर गंदगी की पोस्ट डालते हैं। प्रधान सचिव खुल्लर ने बैठक में सभी अधिकारियों से कार्ययोजना और प्रगति रिपोर्ट साथ लेकर आने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button