ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Delhi CM Slapped: हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी

Delhi CM Slapped: 20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे, कल जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था

 

Delhi CM Slapped: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की है। CM सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे।गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात है।

दरअसल, CM रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

आरोपी को बुधवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। इसके बाद उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

 

गुजरात में भी राजेश पर चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

 

जनसुनवाई में शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते समय उसने हमला किया। हमले में चोटिल सीएम रेखा के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं हैं। फिलहाल वे घर से काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button